गेल गैस लिमिटेड द्वारा सक्षम सीएनजी कार और ऑटो रैली आयोजित

0
90

गेल गैस लिमिटेड द्वारा सक्षम सीएनजी कार और ऑटो रैली आयोजित

          देवास  7 फरवरी 2021/ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) के तत्वावधान में गेल गैस लिमिटेड ने आज, संरक्षण और कुशल ईंधन के रूप में सीएनजी के  उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सक्षम सीएनजी कार और ऑटो रैली का आयोजन किया | इस कार एवं ऑटो रैली को मुख्य अतिथि एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी एवं श्री अनुपम मुखोपाध्याय, सीओओ , गेल गैस नोएडा, द्वारा आई टी आई ग्राउंड से रवाना किया गया। श्री संजीव त्यागी, ओआईसी, गेल गैस देवास  एवं अन्य अधिकारी  तथा सॉफ्ट टेनिस के दो खिलाड़ी श्री अदित्य दुबे एकलव्य अवार्ड सम्मानित एवं श्री जय मीना विक्रम अवार्ड सम्मानित मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस अवसर पर उपस्थित थे।     
         इस आयोजन का विषय “हरित और स्वच्छ ऊर्जा” पर आधारित है। 100 से अधिक प्रतिभागियों ने 15 किमी रैली मार्ग पर सीएनजी वाहन को निकाला और ग्रीन और क्लीन फ्यूल सीएनजी के उपयोग को बढ़ावा दिया। रैली के 3 – 3   विजेताओं (कार एवं ऑटो  श्रेणी में अलग – अलग)  को सम्मानित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पेट्रोलियम संरक्षण और ईंधन दक्षता के संदेशो का प्रचार करना है। यह अभियान हरित एवं स्वच्छ ईंधन सीएजी का प्रचार करने मे एवं जागरूकता फैलाने मे भी मददगार रहेगा। यह शहरवासियों के बीच पर्यावरण  अनुकूल और ऊर्जा कुशल जीवन शैली को विकसित करने में मदद करेगा और स्वच्छ ईंधन के लिए चयन करने और हमारे पर्यावरण प्रणाली की स्थिरता के लिए योगदान करने की आवश्यकता को समझने में मदद करेगा | 
    गेल गैस लिमिटेड के शहर में तीन सी एन जी स्टेशन हैं और वह परिवहन क्षेत्र में CNG की आपूर्ति कर रही है | सीएनजी शताब्दी का एक दक्ष, पर्यावरण अनुकूल और किफायती ईंधन है । डीजल प्रति लीटर डीजल की तुलना में 30 से 50% सस्ता है| सीएनजी डीजल से30 से 50% प्रति लीटर सस्ती है | सीएनजी के उपयोग में  ईंधन की खपत भी बेहतर होती है, इस प्रकार को वह कुशल लागत पर उपलब्ध होती है | सीएनजी पर चलने वाली कारें, डीजल या पेट्रोल की तुलना में  30% कम कार्बन डाइऑक्साइड, 80% कम कार्बन मोनोऑक्साइड (कार्बन मोनोआक्साइड) का उत्सर्जन करते हैं | सीएनजी वाहनों में, गैसोलीन चालित वाहनों की तुलना में 44% कम हाइड्रोकार्बन का उत्पादन किया जाता है। सीएनजी संचालित वाहनों की उच्च लागत को देखते हुए पेबैक की अवधि एक वर्ष से कम है। पारंपरिक पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी स्वच्छ ईधन है। गैसोलीन से चलने वाले वाहनों की तुलना में सीएनजी संचालित वाहनों से कार्बन मोनोऑक्साइड के उत्सर्जन में लगभग 80 प्रतिशत की कमी होती है, और 44 प्रतिशत कम हाइड्रोकार्बन का उत्पादन होता है।
         गेल गैस लिमिटेड महारत्न गेल (इंडिया) लिमिटेड की पूर्णत: स्वामित्व अनुषंगी कंपनी है और एक अग्रणी सिटी गैस वितरण कंपनी है जो सिटी गैस वितरण व्यवसाय में तेजी लाने के लिए अग्रसर है । कंपनी घरों, उद्योगों, वाणिज्यिक इकाइयों और परिवहन क्षेत्रों मे प्राकृतिक गैस- नए युग के ईंधन की आपूर्ति कर रही है | यह एक  कुशल, गैर-प्रदूषणकारी, स्वच्छ और किफायती ऊर्जा है | घरेलू सेगमेंट में, पीएनजी का उपयोग एलपीजी और अन्य प्रदूषणकारी ईंधन जैसे कोयला, लकड़ी आदि के विकल्प के रूप में किया जाता है। औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में, पीएनजी फर्नेस ऑयल (एफओ), लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ), प्रोपेन, वाणिज्यिक एलपीजी, कोयला, लकड़ी, पेट-कोक आदि जैसे ईंधन की जगह लेता है।
        सक्षम के बारे में: सक्षम (संरक्षण क्षमता महोत्सव): इस अभियान का उद्देश्य परिवर्तन करने और लोगों की संरक्षण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आगे का रास्ता दिखाना है। यह ईंधन संरक्षण की आवश्यकता को समझने और इसके समाधान खोजने में मदद करता है। अभियान पेट्रोलियम उत्पादों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना चाहता है, जो पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा। हमारा उद्देश्य है की जनता को शिक्षित करना है कि ऊर्जा का कुशल, और इष्टतम उपयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा कैसे कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here