क्षेत्र में पहली बार समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी से किसानों में हर्ष

0
220

क्षेत्र में पहली बार समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी से किसानों में हर्ष

कांटाफोड़ -क्षेत्र में पहली बार मूंग की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है जिससे किसानों में हर्ष का माहौल है बुधवार को सेवा सहकारी संस्था कांटाफोड़ द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का शुभारंभ किया गया। संस्था द्वारा खरीदी केंद्र का शुभारंभ प्रभु श्री वेयरहाउस पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल,जयप्रकाश शर्मा, बंशीलाल भूतडा, सन्तोष चौबे, सुशील पंसारी, गौरव बाल्दी , मुकेश सैनी, मयंक बाल्दी, देवेंद्र परसाई, ऋषभ सत्तावन, अनिरुद्ध शर्मा उपस्थित थे। ब्रांच मैनेजर सुखलाल मौर्य एवं वेअरहाउस प्रबंधक टीएल मुछाले संस्था प्रबंधक यशवंत सिंह पवार द्वारा खरीदी केंद्र से सम्बंधित दिशा निर्देश व किसान सम्बंधित बातों को स्पष्ट किया गया। इस दौरान कर्मचारी सत्यनारायण शर्मा मुकेश जायसवाल विजय जोशी श्यामलाल दुबे मनीष पंचोली नवीन जोशी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here