क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में राज्य में देवास जिला प्रथम स्थान पर देवास से पत्रकार नितेश नागर की

0
239

क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में राज्य में देवास जिला प्रथम स्थान पर

देवास , क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में क्षय रोगी खोजना, उनका उपचार प्रारंभ करना,पोषण आहार राशि प्रदाय करना, मरीजों की अन्य जांचे जैसे एचआईवी, यूडीएसटी आदि करना, मरीजों के संपर्क व्यक्तियों की जांच करना, एमडीआर मरीजों का उपचार करना आदि मानकों के आधार पर रैकिंग की गई जिसमें प्रदेश के 51 जिलो में देवास प्रथम स्थान पर रहा।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके सक्सेना ने बताया की शासन के नीति निर्देशानुसार 2025 तक क्षय रोग का उन्मूलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया की देवास जिले में क्षय रोग उन्मूलन कार्य की दिशा में कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पाण्डेय के निर्देशन में जिला क्षय अधिकारी डॉ. शिवेंद्र मिश्रा द्वारा निरंतर सपोर्टिंग सुपरविजन व मॉनिटरिंग करने के साथ-साथ मरीजों का उपचार भी इनके द्वारा समय पर किया जा रहा है। क्षय रोग के चिन्हित समस्त मरीजों को निशुल्क जांच उपचार दवाइयों आदि की सुव्यवस्था गुणवत्तापूर्ण डॉ शिवेंद्र मिश्रा द्वारा की जा रही है। देवास जिले की स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत समस्त कर्मचारी इस क्षेत्र में समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप देवास जिला प्रदेश में सर्वाधिक उपलब्धि प्राप्त कर प्रथम रहा है। सीएमएचओ डॉ. सक्सेना ने बताया कि 10 एवं 11 फरवरी को राज्य स्तर पर क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में देवास जिला 90 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम रहा। इसे हेतु बैठक में राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा डॉ. शिवेंद्र मिश्रा एवं उनके दल को बधाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here