कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने देवास जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालय का निरीक्षण किया

0
19

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने देवास जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालय का निरीक्षण किया
————-
कन्नौद, खातेगांव एसडीएम कार्यालय और हाटपीपल्या तहसील में जाकर लंबित प्रकरणों की जांच की
—————–
हाटपीपल्या नगर परिषद की पुरानी दुकान को तोड़कर नई दुकानों में शिफ्ट – कलेक्टर श्री सिंह
————-
देवास 16 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने देवास जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने नेवरी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। संबंधितो से जानकारी ली की हेल्थ सेंटर का काम कब तक पूर्ण हो जायेगा। इस दौरान बताया गया की निर्माण कार्य 9 माह में पूर्ण हो जाएगा। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की बीच-बीच में कार्य का निरीक्षण कर क्वालिटी चेक करते रहे। उन्होंने जानकारी ली कि नक्से अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय नेवरी में चल रही प्रोड परीक्षा का निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों से चर्चा की। उन्होंने परीक्षार्थियों से ये जानकारी भी ली कि आप आगे क्या करोगे।
कलेक्टर श्री सिंह ने हाटपीपल्या तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय के स्टाफ की जानकारी ली कौन-कौन क्या-क्या काम कर रहा है इस संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर चल रहा है या नहीं, पोर्टल पर कार्य हो रहा है या नहीं इस संबंध में जानकारी ली। आरसीएमए पोर्टल पर कितने प्रकरण प्रतिदिन दर्ज होते हैं इस संबंध में जानकारी ली, प्रकरणों को चेक किया। लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की पेशी बढ़ाने पर शुल्क लगाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने हाटपीपल्या में बन रहे नए बस स्टेशन का निरीक्षण किया और कार्य को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद की पुरानी दुकान को तोड़कर नई दुकानों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने हाटपीपल्या में शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने दवाइयों के स्टॉक देखा, अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर जानकारी ली कि कोई परेशानी तो नहीं आ रही। उन्होंने गायनिक वार्ड का निरीक्षण किया और प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना में पैसे मिले हैं या नहीं जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई के निर्देश दिए, एनबीएसयू लेबर वार्ड का निरीक्षण किया दवाई स्टॉक रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर और स्टॉक से का मिलान किया। दवाइयों की एक्सपायरी डेट देखी। कितनी दवाइयां रखी है किस दवाई की ज्यादा डिमांड है इस संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बताया गया की मिडाजोलम इंजेक्शन की डिमांड है। जिसपर सीएमएचओ को इंजेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत हतनोरी में ग्राम पंचायत भवन में किये जा रहे फार्मर रजिस्ट्री और आरओआर लिंकिंग कार्य का निरीक्षण किया। अभी तक कितना काम हुआ है इस संबंध में जानकारी लेकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कन्नौद तहसील का निरीक्षण कर पुरानी गाड़ियों को राईट अप करने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय में लंबित प्रकरणों की जांच की, कितने केस है पूछा और बारीकी से प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कन्नौद एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। एसडीएम कार्यालय में कितने केस लंबित है, संबंध में जानकारी ली और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायत कन्नौद में निर्माण शाखा का निरक्षण किया। रजिस्टरों की जांच की, सांसद निधि और विधायक निधि में किए गए कार्यों की जानकारी ली । जनपद पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्वराज पोर्टल पर एंट्री देखी और कार्य की अवधि की जांच की। कन्नौद में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। इंजीनियर से जानकारी ली, नक्शा देखा और कहां पर क्या-क्या बनेगा संबंध में जानकारी ली। समय-समय पर की गई टेस्टिंग की रिपोर्ट देखी। टेस्टिंग रजिस्टर चेक किया, मटेरियल की क्वालिटी की जानकारी और रेत की क्वालिटी को सुधारने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम खातेगांव कार्यालय का निरीक्षण किया। स्टाफ की जानकारी ली। माइनिंग से संबंधित आ रही समस्याओं की जानकारी ली और बिना रॉयल्टी की गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। भू अर्जन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।उन्होंने खातेगांव ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर से बोर्ड परीक्षा के सेंटरों और सीएम राइज स्कूल के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने सीईओ जनपद पंचायत खातेगांव से जनपद पंचायत द्वारा क्या-क्या कार्य किया जा रहे हैं, क्या-क्या काम चल रहे है जानकारी ली। उन्होंने सचिव की ड्यूटी आरओआर और फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लगाने के निर्देश दिए और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आरओआर और फार्मर रजिस्ट्री कार्य में आ रही समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह नेमावर में मां नर्मदा की आरती भी की और सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना अर्चना की इस दौरान मंदिर पुजारी ने मंदिर की समस्याओं के संबंध में भी अवगत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here