ऑपरेशन मुस्कान के तहत, डायल 112 पर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बरोठा की टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग बालिका और बालक को संरक्षण में लिया है।
बरोठा ( नितेश नागर ) *थाना बरोठा द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत डायल 112 पर मिली गंभीर इवेंट प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही कर नाबालिग बालिका एवं बालक को संरक्षण में लिया जाकर थाना भीकनगांव पुलिस जिला खरगोन को सूचित किया*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास* द्वारा चलाए जा रहे *ऑपरेशन मुस्कान* के अंतर्गत दिनांक 09.11.2025 को डायल 112 पर कॉलर ने सूचना किया कि मेरी नाबालिग बहन को बहला फुसला कर एक लड़का ग्राम सन्नोड में लेकर गया है । सूचना पर थाना प्रभारी बरोठा श्रीमती सविता सिंह तत्काल थाना बल के साथ ग्राम सन्नोड पहुंची ,जहां नाबालिग बालिका की तलाश करते एक लड़का एक लड़की को पैदल घूमते हुए पाया गया । जिसे रोककर नाम पता पूछते उसने अपना नाम अरविन्द पिता सुभाष कन्नौजे निवासी श्यामपुरा थाना उदय नगर देवास का होना बताया , एवं नाबालिग लड़की निवासी सांगवी थाना भीकनगांव जिला खरगोन की होना पाई गई । जिन्हें पुलिस संरक्षण में लेकर थाना आई ए एवं थाना प्रभारी भीकनगांव जिला खरगोन को सूचना दी गई जिनके द्वारा बताया कि उनके थाने पर उक्त नाबालिग बालिका से संबंधित अपराध क्रमांक 530/2025 धारा 137(2) bns का अपराध पंजीबद्ध है एवं उनके द्वारा उक्त नाबालिग बालिका एवं आरोपी को लेने हेतु टीम बरोठा रवाना कर दी गई है।
सराहनीय कार्य :- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सविता सिंह थाना प्रभारी बरोठा, उप निरीक्षक कविता माले, सहायक उपनिरीक्षक गौरीशंकर झा, सहायक उप निरीक्षक शारदा ठाकुर, आरक्षक 995 संजय राठौर एवं आरक्षक 904 आदर्श का सराहनीय योगदान रहा।






























