इसलिए पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं

0
1020

दिल्ली। भारत में पेट्रोल – डीजल की कीमत आसमानं छू रही है। पेट्रोल – डीजल के बढ़ते भाव के कारण लोगे के मन में कई प्रकार के सवाल हिलौरे ले रहे कि आखिर इतने भाव क्यों बढ़ रहे है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल के भाव 76.57 रूपए तक पहुंच गए है। जो अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर है। इससे पहले पेट्रोल के भाव दिल्ली में 14 सितंबर, 2013 में 76.06 रूपए थे जो सबसे ज्यादा थे। आज की तारीख में हर राज्य में पेट्रोल के भाव बढ़ते जा रहे है, तो यह सवाल पैदा हो रहा है कि पाकिस्तान में पेट्रोल सस्ता कैसे मिल रहा है।

जनिए क्या है वजह

हालांकि पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमत में देश के भीतर अलग.अलग राज्यों में लगाए जाने वाले टैक्स की बड़ी भूमिका होती है कहा जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की बढ़ती क़ीमत और डॉलर की तुलना में भारतीय रुपए में जारी गिरावट के कारण पेट्रोल और डीज़ल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

पेट्रोल – डीजल चाहिए सस्ता तो अपनाएं 5 तरीकें

बिना टैक्स आधी हो जाएंगी कीमत

फिलहाल पेट्रोल की कीमत 9वें आसमान पर है लेकिन अगर इनमें से टैक्स कट कर दिया जाए तो पेट्रोल की कीमत आधी हो जाएंगी। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की क़ीमत 76.57 रुपए, मुंबई में 84.40 और चेन्नई में 79.47 रुपए प्रति लीटर हैं।

पडोसी देश के मुताबिक भारत में पेट्रोल की कीमत

भारत में पेट्रोल की बढ़ती क़ीमत की तुलना अब पड़ोसी देशों से भी होने लगी है। अगर सार्क देशों में भारत को छोड़ दें तो पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश में पेट्रोल की क़ीमत भारत की तुलना में कम है।

इन चीजों पर ध्यान देकर आप भी ऐसे बचा सकते हैं “पेट्रोल”

भारत में पेट्रोल महंगा होने का कारण

ऐसा तर्क भी दिया जा रहा है कि गरीब देशों के मुकाबले भारत में पेट्रोल सस्ता इतना महंगा क्यों बिक रहा है। क्योंकि देश पड़ोसी देशों में पेट्रोल इंडिया के मुकाबले काफी सस्ता है। तो इसकी मुख्य वजह है कि भारत के हर राज्य में अलग – अलग टैक्स लगाए जाते हैं। इनमें उत्पाद कर, चुंगी, सेस, वैट लगाए जाते है।

अर्थशास्त्रीयों के मुताबिक

अर्थशास्त्रीयों का मानना है कि कोई भी सरकार इस साधन से मिलने वाले राजस्व पर किसी भी कीमत में कटौती नहीं करना चाहती है। इससे सरकार को सबसे बड़ा राजस्व का हिस्सा मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here