आस्था उमड़ी शिव के द्वार शिवमय हुआ अंचल भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक पूजन ।

0
136

आस्था उमड़ी शिव के द्वार शिवमय हुआ अंचल भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक पूजन ।

 

बरोठा महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बरोठा क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धा और ‘उमंग का माहौल रहा । ग्राम बरोठा के प्रतिष्ठित मंदिरों पर मह्वाशिवरात्रि पर रविवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान अभिषेक पूजन हुआ । ग्राम पंचायत बरोठा द्वारा मेंदिरों मे विशेष योगदान दिया गया । सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर सुगम मार्ग के लिए साफ-सफाई एवं दुरुस्तीकरण का काम किया गया जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। नीलकंठेश्वर महादेव: मंदिर व सोमेश्वर महादेव मंदिर , भूतेश्वर महादेव मंदिर दयाल चौक पर सुनील सोनी परिवार द्वारा बाबा भोलेनाथ की जलाधारी लगवाई गई एवं अभिषेक पूजन किया गया एवं ग्राम पंचायत बरोठा द्वारा श्रद्धा भक्ति भाव से सहयोग किया गया । हरिहरआश्रम सिद्देंशवर महादेव मंदिर पर पानी एवं सुगम मार्ग की व्यवस्था पंचायत द्वारा की गई । साथ ही मंदिर परिसर मैं एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया । सोमेश्वर महादेव मंदिर पर गायत्री हवन यज्ञ कर डेढ़ कुंटल खिचड़ी महाप्रसादी का वितरण किया गया । इसी तरह महाप्रसादी खिचड़ी नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर दयाल चौक , एवं सिद्धेश्वर महादेव मंदिर हरिहर आश्रम पर की गई । एवं कालोदिया हरि हर आश्रम जाने वाले रास्ते पर रास्ते में अभिषेक चिल्ड वाटर द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जल की व्यवस्था की गई, प्रवीण बनवारी मित्र मंडल द्वारा केले की प्रसाद का वितरण किया गया व अर्जुन पहलवान द्वारा उनके पिता रमेश चंद्र पहलवान की स्मृति में लगातार 10 वर्षों से महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है । क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी द्वारा अंचल के सभी मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया एवं कालोदिया में हरि हर आश्रम पर विधायक निधि से 10 लाख रुपए राशि मंजूर की गई थी जिसका क्षेत्रीय विधायक द्वारा स्थाई सेड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया इस दौरान ग्राम पंचायत बरोठा, खतेडिया, महुखेड़ा, नेवरी, व आसपास के जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु गण उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here