आबकारी विभाग ने बरोठा एवं प्रताप नगर में कार्यवाही कर दो प्रकरण दर्ज किये

0
308

आबकारी विभाग ने बरोठा एवं प्रताप नगर में कार्यवाही कर दो प्रकरण दर्ज किय

 

———–

 

देवास 26 सितम्‍बर 2024/ जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन और विक्रय के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल ने वृत्त देवास (ब) में अल सुबह ग्राम बरोठा एवं प्रताप नगर में दबिश दी। जिसमें एक एक्टिवा वाहन से 15 लीटर हाथ भट्टी का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को बरोठा से पकड़ा गया तथा प्रताप नगर देवास से एक व्यक्ति से 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 58 हजार रूपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता, सैनिक किशोर सिसोदिया शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here