आठ दिवसीय बाबा रामदेव जी जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है ।
बरोठा बाबा रामदेव जी का आठ दिवसीय जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन भजन मंडली एवं भजन गायक अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत कर रहे हैं । साथ ही बरोठा रामदेव जी कला मंडल के कलाकारों द्वारा मानव निर्मित स्वांग रचित झांकियां दर्शकों को आकर्षक कर रही हैं । इस आठ दिवसीय आयोजन में बरोठा क्षेत्र के आसपास के गांव के लोग आयोजन को देखने आते हैं । इसमें 8:00 बजे बाबा की आरती के पश्चात महा महाप्रसादी का वितरण किया जाता है । आरती पश्चात कला मंडल के कलाकारों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जाती है जो देर रात तक दर्शकों का मन मोह रही हैं । कल ठीक 12:00 बजे मां अंबे एवं बाबा भैरव की सवारी निकाली जाएगी । जिसको देखने के लिए आसपास के क्षेत्र एवं दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त मां अंबे एवं बाबा भैरव के दर्शन करने के लिए नगर बरोठा में उपस्थित रहते है ।






























