अमर शहीद जागेश्वर धाकड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिजिटल एक्सरे मशीन का पूजन के साथ लोकार्पण विधायक मनोज चौधरी ने किया ।
बरोठा | अमर शहीद जागेश्वर धाकड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा में डिजिटल एक्सरे मशीन का बतौर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकप्रिय विधायक मनोज चौधरी ने पूजन के साथ लोकार्पण किया एवं कहा कि अत्याधुनिक इस डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी। तथा उपचार में अच्छी सुविधा मिलेगी। मशीन के संचालन के लिए ऑंपरेटर की व्यवस्था पर तत्काल विधायक चौधरी ने उपस्थित जिला अधिकारी सी एम एच ओ से अस्पताल से सहमति करवाई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि बलराम चौधरी, मनोहरसिंह पंवार, कुलदीप पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य मुकेश चौधरी, सरपंच रोहित बंटी नागर, अभय जोनवाल, दिनेश पांचाल, अमरदीप नागर, अनोप जागीरदार, अनिल नागर, सीएचएमओ सरोजनी जैम्स बेक, बीएमओ डॉं मेघा पटेल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश चौधरी ने किया। आभार उपसरपंच संजय सोलीवाल ने माना।





























